प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@gurukhuswant) पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा से संबंधित पोस्ट अपलोड की गई थी। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में jai_praksh_official_ नामक इंस्टाग्राम आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत के मुताबिक, इन टिप्पणियों में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ सतनामी समाज के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।