
ट्रैफिक क नया प्लान (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Diwali Traffic Plan: त्योहारी सीजन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए यातायात पुलिस ने तगड़ी तैयारी की है। सोमवार को स्थानीय कारोबारियों के साथ पुलिस की बैठक हुई उसमें पार्किंग और ट्रैफिक जाम को लेकर चर्चा हुई। पूर्व में निर्धारित आटो पार्किंग स्थलों को इस बार भी पार्किंग स्थल घोषित किया गया। यहां कारोबारी के स्टाफ और कर्मचारियों को भी गाड़ी खड़ी करनी होगी।
इसके अलावा कुछ वेंडर जोन को खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। पुराना एडिशनल एसपी ऑफिस में वेंडर जोन लगाया जाएगा। दुकानदारों को रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक माल मंगवाना होगा। दुकानों के बाहर सामान रखने पर रोक लगाई गई है। व्यापारियों को अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखना होगा।
नगर निगम द्वारा लोकल रोड वेंडर्स के लिए गॉस मेमोरियल ग्राउंड, पुराना नगर निगम ऑफिस, सीरत मैदान और हिन्द स्पोर्ट्स ग्राउंड में दिवाली बाजार की व्यवस्था की जाएगी। सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने व्यापारियों से दुकानों के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और बाज़ार क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सुरक्षा गार्ड तैनात करने की अपील की।
दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ठेले नहीं लगवा सकेंगे। ठेले वालों से किराया वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए व्यस्त बाजारों में जाम का लोकेशन गूगल मैप में दिखेगा। ड्रोन से भीड़ वाले इलाकों नजर रखा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की क्यूआरटी टीम भी तैनात रहेगी।
बाजार में दुकानदारों को सामान की लोडिंग और अनलोडिंग रात 11 बजे के बाद और सुबह 10 बजे के पहले ही पूरी करनी होगी। यातायात जाम की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 जारी किया गया है।
Updated on:
27 Oct 2026, 11:07 AM IST
Published on:
27 Oct 2026, 11:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.