27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले 4 हजार आता था बिजली बिल, अब 500-600 रुपए में चल रहा काम, छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा रूफटॉप सोलर

Solar Energy in Chhattisgarh: पहले हर महीने 4 हजार रुपए तक बिजली बिल चुकाने वाले कुछ उपभोक्ताओं का खर्च अब घटकर 500 से 600 रुपए तक रह गया है। बिजली बिल में राहत पाने के लिए लोग घरों, दुकानों और संस्थानों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

संतराम साहू

•

Updated: 27 Oct 2026, 10:24 AM IST

Solar Panel Installation

रूफटॉप सोलर (फोटो सोर्स- istock)

रायपुर@ संतराम साहू। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों तक के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। बिजली खर्च में कमी लाने और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता घटाने के लिए अब लोग अपने घरों, दुकानों और संस्थानों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रूफटॉप सोलर सिस्टम बिजली बिल का बोझ कम करने का एक विकल्प बनकर उभरा है।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने का अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार अप्रेल से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में इस योजना के तहत कुल 1,11,713 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके थे। अक्टूबर में ही अब तक 8 हजार से अधिक सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।

बिजली बिल घटाने के लिए सोलर की ओर रुख

बिजली की बढ़ती खपत और हर महीने आने वाले बिल से परेशान उपभोक्ता अब वैकल्पिक ऊर्जा की ओर ध्यान दे रहे हैं। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर दिन के समय बिजली की जरूरत का एक हिस्सा पूरा किया जा सकता है। सोलर पैनल से होने वाली बचत इस बात पर निर्भर करती है कि सिस्टम की क्षमता कितनी है, उपभोक्ता की बिजली खपत कितनी है और कितनी बिजली सौर ऊर्जा से पैदा हो रही है।

सब्सिडी से बढ़ सकती है लोगों की दिलचस्पी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता भी मिल सकती है। इससे सोलर सिस्टम लगाने की शुरुआती लागत का बोझ कम करने में मदद मिलती है।

पहले चार हजार रुपए आता था बिल, अब पांच सौ रुपए

जिन लोगों ने सोलर पैनल लगाए हैं, उनके घरों का बिजली बिल अब नाम मात्र का आ रहा है। गर्मी में पहले जहां चार हजार रुपए तक बिल आता था वहीं अब पांच सौ से छह सौ रुपए लोगों के घरों में बिल आ रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने भारी भरकम बिल से राहत पाने सोलर पैनल अपने घरों और दुकानों में लगा रहे हैं।