बलोदा बाज़ार

पहली बार भाजपा का लहराया परचम, नगरीय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार… 2 साल पहले आया था अविश्वास प्रस्ताव

Bilaigad Nagriya Election : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के साथ ही कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन हो गया है।है।
2 min read
bjp_single_flag.jpg

Bilaigad Nagriya Election : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के साथ ही कांग्रेस का सत्ता परिवर्तन हो गया है। प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने से परिर्वतन भी दिखने लगा है। प्रदेशभर में शहरी सत्ता में जहां भी कांग्रेस काबिज है, वहां हलचल शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का निर्वाचन बीते दिनों संपन्न हुआ। इसमें कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा तख्तापलट करने में कामयाब रही।

दो साल पहले कांग्रेस में पड़ी फूट का फायदा उठाकर बीजेपी बिलाईगढ़ में पहली बार अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। इस बार भाजपा के पर्यवेक्षक अशोक पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने भाजपा पार्षदों को एकजुट किया। वोटिंग से पहले रणनीति बनाई। 15 सदस्यों वाले नगर पंचायत में 10 वोट के साथ तख्तापलट कर दिया। भाजपा के पक्ष में 10 वोट और विपक्ष को 4 वोट पड़े। दो साल पहले हुआ था अविश्वास प्रस्ताव: द्वारिका देवांगन का कार्यकाल काफी विवादास्पद रहा। भाजपा पार्षदों ने इसी मुद्दे को लेकर 2 साल पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

देवांगन की जीत से भाजपाइयों के चेहरे खिले

रामनारायण देवांगन के अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पर्यवेक्षक अशोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, अनु जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, आईटी सेल जिला संयोजक सतीष रात्रे, महामंत्री हेतराम साहू, राधा राकेश, प्रभाकर कर्ष, टीकाराम जायसवाल, लोकनाथ साहू, प्रहलाद डडसेना, संतोष साहू, नारायण साहू, सोमू केशरवानी, राजेश शर्मा, विजय अजगल्ले, कमलेश कुर्रे, पार्षद सियाराम कहार, नरेश देवांगन, दिलीप दुबे, श्यामलाल राकेश, कृष्णा देवांगन समेत भाजपा पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मिठाइयां भी बांटीं।

Published on:
15 Mar 2024 03:33 pm
Also Read
View All
बलौदाबाजार के 63 हजार राशन कार्डधारियों को बड़ा झटका, बंद हुआ चावल मिलना, सामने आई ये बड़ी वजह

ओवररेटिंग की शिकायत पर शराब दुकान पहुंचीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष, बलौदाबाजार में सेल्समैन भागे, आबकारी जांच शुरू

PNG Gas Connection: बलौदाबाजार में घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन से रसोई गैस, रायपुर से सिमगा तक पहुंचा नेटवर्क, सिलेंडर की झंझट होगी खत्म

Ration Card Block: राशन लेने पहुंचे तो लगा झटका! भाटापारा में सैकड़ों BPL Card ब्लॉक, दुकानों पर उमड़ी भीड़

School Protest News: पढ़ाई छोड़ सडक़ पर उतरे भाटापारा के स्कूली बच्चे, कई घंटो तक रहा चक्काजाम, सरकार से कर दी यह मांग