
बलौदाबाजार/भाटापारा. अर्जुनी में शनिवार की शाम 4 बजे पुराने देशी शराब दुकान खंडहर में 10 से 15 दिन पूर्व जन्मी नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिली। जिसे पुष्पा निषाद पति पुनीत निषाद ने बच्ची को उठाकर उपस्वाथ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। जहां इसकी सूचना भाटापारा ग्रामीण थाना में चिकित्सक द्वारा दी गई। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि लोग उस वक्त हैरान रह गए जब खंडहर में से एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। इसका पता लगाने लोग जब नजदीक जाकर देखे तो होश उड़ गए। खंडहर में एक नवजात बच्ची संदिग्ध हालत में मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी के चिकित्सक जेपी दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में नवराज बच्ची स्वस्थ्य पाई गई। बच्ची का वजन करीब 3 से 4 किलोग्राम पाया गया। वहीं बच्ची 10 से 15 दिन की है। अर्जुनी सरपंच चित्ररेखा साहू ने इस मामले को अमानवीय कृत्य कहा है। एएसआई विनोद कुमार साहू ने बच्ची की मां व परिजन की पतासाजी की बात कही।
इधर चीतल शावक का नया ठिकाना बना नंदनवन
रीवासरार के उपवन परिक्षेत्र बल्दाकछार के अंर्तगत आने वाले ग्राम पुटपुरा नाला के पास भटक रहे हिरण के शावक को विगत दिनों वन विभाग द्वारा नंदनवन भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटपुरा के बच्चे शाम को नाला क्षेत्र में घूमने घूमने गए थे। इसी दौरान बच्चों ने भटक रहे हिरण शावक को देखकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के स्थानीय कर्मचारी वनप्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच कर शावक को अपने कब्जे में लिया। वनकर्मियों ने बताया कि हिरण का शावक लगभग 1 से ढ़ेड माह का है। जिसके बाद उसे नंदन वन पहुंचाया गया। मौके पर डिप्टी रेंजर पीके सिन्हा, वन रक्षक जीसी सेन,वनरक्षक गोविंद पटेल, गुहा दास मानिकपुरी सहित वनप्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीलकंठ यादव, हरिराम निषाद, मनीराम, कमलेश कुमार साहू आदि थे।