आगामी सप्ताह में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच एवं ग्राम के कोटवारों को ग्रामीण स्तर से शामिल करने के निर्देश दिए गए। एएसपी नीरज सोनी ने महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों के सम्बंध में पुलिस मुख्यालय के एमपीई कॉप एप के बारे में बताया। महिला सम्बंधी अपराधों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करने के लिए एवं विवेचना अच्छे ढंग से करने के सम्बंध में विस्तार से बताया। अपर कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मोनिका बिसेन, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ पीएल अहिरवार, चाइल्ड लाइन केयर प्रभारी, आनंद कार्यक्रम में जिले के ४० अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। नया बैल बाजार निवासी तोफिक पिता नूर मोहम्मद शाह की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब १० बजे तोफिक अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। रास्ते में उसे शाहरुख खान , सुलतान खान, सोहन पटेल एवं मंगल यादव ने रोका। शराब पीने के लिए रुपए मांगे, जब तोफिक ने रुपए नहीं दिए तो अपशब्द कहे, जिसका विरोध करने पर सभी ने उसकी पिटाई कर दी। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। घायल का मेडीकल भी कराया गया है।