बलोदा बाज़ार

Job Placement: 135 पदों पर होगी भर्ती… इस जिले में 11 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 10वीं से 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Job Placement: 135 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 11 फरवरी को कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
2 min read
युवाओं के लिए जॉब पाने का ये शानदार मौका (photo source- Patrika)
युवाओं के लिए जॉब पाने का ये शानदार मौका (photo source- Patrika)

Job Placement: बलौदाबाजार कार्यालय परिसर में 135 पदों की भर्ती हेतु शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 11 फरवरी 2026, बुधवार, को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर योग्य और उत्साही उम्मीदवार अपने करियर को नई दिशा देने के लिए सीधे भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Job Placement: इन 135 पदों की भर्ती

प्लेसमेन्ट कैेम्प में नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुकुरदी बलौदाबाजार द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड के 4 पद, बायलर ऑपरेटर के 4 पद, इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन के 7 पद, इलेक्ट्रीशियन के 5 पद एवं फिटर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा पदानुसार, वेतन 12610 रूपए अनुभव 3 से 5 वर्ष, कार्यक्षेत्र कुकुरदी सीमेंट बलौदाबाजार होगा। दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 20 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 50 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, उच्च एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 20 से 45 वर्ष, वेतन 15 हजार से 18 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।

शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, ऑपरेटर के 5 पद, फिटर के 10, वेल्डर के 10 पद एवं हेल्पर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई एवं अन्य उत्तीर्ण, उम्र 18 ये 40 वर्ष एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, वेतन 10 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा।

इस वेबसाइट से करें पंजीयन

ऐसे आवेदक जो निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक है और मेला में भाग लेना चाहते है वे वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैम्प हेतु पंजीयन कर सकते है, दोनों पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।

Updated on:
05 Feb 2026 03:40 pm
Published on:
05 Feb 2026 03:40 pm