बलोदा बाज़ार

तालाब के किनारे लावारिस कपड़ा देख मां बोली- ये तो मेरे बेटे का है, फिर…

छात्र का कपड़ा तालाब के पास लावारिस हालात में मिला। फिर सुबह पुलिस ने लोगो की मदद से छात्र का शव तलाब से बाहर निकाला।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 6:45 PM IST
minor boy dead

बलौदाबाजार/राजिम. नहाने के लिए तालाब गया मामूस की डूबने से मौत हो गई। उसका शव एक दिन बाद तालाब पर तैरते हुए मिला। बताया जा रहा है कि दिन में तालाब जाने निकला 15 वर्षीय छात्र जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने दे रात तक खोजबीन की। तभी छात्र का कपड़ा तालाब के पास लावारिस हालात में मिला। फिर सुबह पुलिस ने लोगो की मदद से छात्र का शव तलाब से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानिए पूरा मामला..

यह है पूरा मामला
- ग्राम टेका में तालाब में डूबने से 9वीं के छात्र इन्द्रकुमार साहू (15) की मौत हो गई।
- रविवार की शाम मृतक ठाकुरदिया पारा तालाब में नहाने गया था। तालाबगहरा होने के कारण पचरी से उतरते ही डूब गया।
- इस समय तालाब सूना होने के कारण कोई नहीं देख पाया जब रात तक घर नही पहुंचा तो परिवार के लोग खोजबीन के लिए निकले।
- आसपास के लोग भी पहुंचकर खोजबीन करने लगे। तालाब पार में कपड़े रखे होने पर डूबने का संदेह हुआ और देर रात तक खोजबीन जारी रही।
- तब तक पुलिस और तहसीलदार को भी इसकी जानकारी दे दी गई।

दूसरे दिन कराया गया पीएम
- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंग साहू ने अधिकारियों से तालाब को फोडऩे की अनुमति मांगी लेकिन नहीं मिलने पर गांव वालों ने ही आपस में निर्णय कर तालाब को फोड़ दिया।
- इस बीच मछली पकडऩे के जाल से कोशिश की गई। जिससे सफलता मिली। दूसरे दिन सोमवार को पीएम कर अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों ने कहा कि तालाब की खुदाई दो-तीन साल पहले हुई है।

Published on: