फर्रुखाबाद. आचार संहिता लगने के बाद निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिेए जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग-पोस्टर हटाने का कार्य तेज दो गया है। इसी क्रम में होर्डिंग उतार कर घर जा रहे पालिका कर्मी को कुछ लोगों ने पीट दिया। पालिका कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे नाराज पालिका कर्मियों ने थाना मऊदरबाजा को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।