बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए NHM की बंपर भर्ती, सिर्फ इन लोग निवासी कर सकते है आवेदन, जानें पूरी detail…

NHM Contract Posts: बलौदाबाजार जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। (NHM) के अंतर्गत कुल 87 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए NHM की बंपर भर्ती, सिर्फ इन लोग निवासी कर सकते है आवेदन, जानें पूरी detail...(photo-AI)

NHM Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कुल 87 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

NHM Recruitment 2026: भर्ती के पद और विवरण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य और प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर के 4 पद, स्टाफ नर्स के 36 पद, एएनएम के 2 पद, काउंसलर के 2 पद और सपोर्ट स्टाफ के 3 पद शामिल हैं।

इसके अलावा जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 6 पद, लैब असिस्टेंट के 2 पद और साइकोलॉजिस्ट के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अन्य पदों में फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक कम केयर टेकर और सिक्योरिटी गार्ड के 1-1 पद शामिल हैं।

केवल छत्तीसगढ़ निवासी होंगे पात्र

संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) को 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, और निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी, पात्रता और भर्ती प्रक्रिया संबंधी विवरण के लिए balodabazar.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देखा जा सकता है। यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

Published on:
19 Feb 2026 10:37 am
Also Read
View All

अगली खबर