बलोदा बाज़ार

समाज को छोड़कर गया लड़की के पास, तो गांव वालों ने मिलकर दीं ये सजा

गरियाबंद से जहां युवक को दूसरे समाज की युवती से प्यार कर जीवन यापन करना इतना महंगा पड़ा कि उसके

2 min read
burning house

गरियाबंद. आज भी सामाजिक बुराई किसी परिवार का जीना दूभर कर देती है। ऐसा ही एक मामला समाने आया है। जिला गरियाबंद से जहां युवक को दूसरे समाज की युवती से प्यार कर जीवन यापन करना इतना महंगा पड़ा कि उसके आशियाने को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला कर राख कर दिया गया। अब पीडि़त परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

जिला गरियाबंद के ग्राम कोसमबुड़ा में अंतरजातीय युवक-युवती प्रेम विवाह कर एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। पीडि़त परिवार ने गरियाबंद थाना पहुंचकर अपनी पीड़ा बताते हुए लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिया गया। पीडि़त परिवार ने बताया की कुछ ग्रामीण उनके परिवार को परेशान करते है। बहिष्कार करने का आरोप भी पीडि़त परिवार ने लगाया है। पीडि़त परिवार का कहना है कि दूसरी जाति की लड़की के साथ परिवार का लड़का प्रेम विवाह कर जीवन यापन करने लगा , तब से उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।

इन सबके के बीच बीती रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पुराने पड़े खाली घर को आग के हवाले कर दिया। इससे उन्हें बड़ी क्षति हुई है। पीडि़त परिवार वालों का आरोप है कि लगभग 6 माह पूर्व उनके लड़के व युवती द्वारा अंतरजातीय प्रेम विवाह कर परिवार के साथ रह रहे थे। इससे नाराज कुछ लोगों ने इन्हें गांव से बाहर चले जाने को कहा। जिसके बाद से परिवार के 6 सदस्य अपने रिश्तेदार के यहां बस्तर चले गए थे। 6 माह बाहर गुजारने के बाद जब कई तरह की परेशानियों के चलते ग्राम कोसमबुड़ा आए तो इन्हें अपने रिश्तेदार के यहां शरण लेनी पड़ी।

घटना के बाद पीडि़त परिवार गरियाबंद थाने पहुंचे लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थान गरियाबंद एएसआई एमएस ठाकुर ने बताया कि जांच के लिए कोसमबुड़ा गए थे। इस दौरान जले हुए घर का निरीक्षण किया। जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Published on:
15 May 2018 06:20 pm