बलोदा बाज़ार

स्कूल से आने के बाद देखा घर पर कोई नहीं था, तो छात्रा ने उठा लिया ये कदम

युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 5:25 PM IST
crime news
स्कूल से आने के बाद देखा घर पर कोई नहीं था, तो छात्रा ने उठा लिया ये कदम

देवभोग. छत्तीसगढ़ में एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।यह मुड़ागांव के टीपपारा का है। जहां सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब गांव की एक युवती ने अपने घर में फांसी लगा लिया। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रकरण में ले लिया है।

थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि टीपारा निवासी नमिता यादव पिता खगेश्वर यादव (18) ने दोपहर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। श्याम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया देखने पर प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है।

मृतिका के कॉपी में कुछ शब्द भी लिखा हुआ था। जिसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नमिता सुबह करीब 9 बजे सीनापाली स्थित स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान स्कूल से दोपहर 12:30 को ही घर आ गई थी।

परिजन के मुताबिक जब वह घर आई। इसी दौरान घर के सभी लोग अपने काम के चलते घर से बाहर थे। घर में अकेले पाकर उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Published on: