2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में खाई थी जीने-मरने की कसमें, इस बात को लेकर लड़की ने अमरकंटक की पहाड़ से लगा दी छलांग

आज इस मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को आरोपी बनाया है। पढि़ए पूरी खबर..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 27 Jul 2018, 5:05 PM IST

CG News

प्यार में खाई थी जीने-मरने की कसमें, इस बात को लेकर लड़की ने अमरकंटक की पहाड़ से लगा दी छलांग

रायपुर. प्यार के बाद विवाद पैदा होता है वो मौत पर ही जाकर खत्म होता है। ये हम नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए एक दर्दनाक घटना ये सबकुछ बयां कर रहा है। आंखों ही आंखों में प्यार के बाद मंदिर में जीने मरने की कसम खाए फिर जब मामूली सी बात को लेकर लड़की जिद कर बैठी तो वह सच में अमरकंटक के पहाड़ से कूदकर जान दे दी। ये घटना भले ही 8 माह पुरानी हो। आज इस मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को आरोपी बनाया है। पढि़ए पूरी खबर..

दरअसल प्रेमी की प्रताडऩा से तंग आकर प्रेमिका ने अमरकंटक के सोनमुड़ा पहाड़ से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका की लाश देखकर प्रेमी भाग गया। घटना गौरेला थानांतर्गत सोनमुड़ा पहाड़ी पर 2 नवंबर 2017 को हुई थी। 8 महीने बाद गौरेला पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

गौरेला पुलिस के अनुसार, लोरमी थानांतर्गत ग्राम पीथमपुर निवासी उषा पिता एसपी डहरिया (24) की लाश 2 नवंबर 2017 को सोनमुड़ा पहाड़ी के नीचे मिली थी। जांच में पता चला, कि उषा 1 जुलाई को एक युवक के साथ बाइक पर अमरकंटक गई थी। वहां से सोनमुड़ा के मंदिर में दर्शन के बाद सीढिय़ों से उतरते समय युवक से विवाद होने पर वह पहाड़ी से कूद गई। पुलिस प्रेमी युवक की तलाश कर रही थी।

युवती के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज
उषा के भाई छत्रपाल पिता एसपी डहरिया (42) ने उषा के साथ अमकंटक जाने वाले युवक की तलाश की। पता चला कि लोरमी ग्राम खाम्ही निवासी ईश्वर पिता अंजोर दास बंजारे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 1 नवंबर 2017 को ईश्वर उसे बाइक पर अमरकंटक ले गया था। रात में दोनों शिवराम रैन बसेरा लॉज में रुके। उनमें विवाद हुआ था। दूसरे दिन सुबह 8 बजे सोनमुड़ा पहाड़ी पर घूमने गए थे। वहां भी उनमें फिर विवाद हुआ, जिसके बाद उषा ने पहाड़ी से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। छत्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने ईश्वर के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया।