बलोदा बाज़ार

Teeja Special: तीजा के लिए सजे बाजार, साप्ताहिक छुटटी पर भी खुलेंगी दुकानें…

Teeja Special: नगर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल भट्टर ने बताया, शुक्रवार बाजार के साप्ताहिक बंद का दिन है, लेकिन तीजा को देखते हुए नगर की सराफा, किराना, जनरल तथा कपड़ा समेत अधिकांश दुकानें खुली रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 8:17 AM IST
teeja special balodabazar

Teeja Special: लंबे वक्त से सूने पड़े बाजार में तीजा से दो दिन पहले एकाएक तेजी आ गई है। इस वजह से साप्ताहिक बंद ‘शुक्रवार’ के दिन भी नगर की 90 फीसदी दुकानें खुली रहेंगी। नगर के चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल भट्टर ने बताया, शुक्रवार बाजार के साप्ताहिक बंद का दिन है, लेकिन तीजा को देखते हुए नगर की सराफा, किराना, जनरल तथा कपड़ा समेत अधिकांश दुकानें खुली रहेगी।

मान्यता के अनुसार तीजा से एक दिन पहले महिलाएं करू भात (करेला की सब्जी तथा चावल) खाती हैं। मायके आई लड़की को करू भात खिलाने के लिए पास-पड़ोस तथा सखी-सहेलियों के यहां से न्यौता भेजा जाता है। तीजा से एक दिन पहले करू भात खाकर महिलाएं दूसरे दिन निर्जला तीजा व्रत रखती हैं।

नगरीय इलाकों में करू भात का रिवाज कम होने से महिलाएं तीजा के एक दिन पहले सेवई खाकर दूसरे दिन तीजा व्रत रखती हैं। करू भात की वजह से गुरुवार को सब्जी बाजार में करेले की डिमांड एकाएक बढ़ गई। इससे करेले की कीमत भी बढ़ गई। मंगलवार तक 20 रूपए प्रति किलो मिलने वाला करेला बुधवार को 40 रूपए तक बिका।

Updated on:
5 Sep 2024, 8:17 AM IST
Published on: