बलोदा बाज़ार

Accident: एक बाइक पर 4 लोग, ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 2 लोगों को दर्दनाक मौत

Road Accident: मिली जानकारी के मुताबिक, मल्दा गांव में रहने वाले सीताराम केंवट शनिवार सुबह दुजबाई, बेटी गंगा और परिवार की अन्य महिला कांतिबाई को अपनी बाइक पर बिठाकर कसडोल स्टेट बैंक गए थे। बैंक का काम निपटाने के बाद वे बाजार में सामान खरीदने गए।

less than 1 minute read
Accident: 1 बाइक पर 4 लोग, ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 2 लोगों को दर्दनाक मौत
Accident: 1 बाइक पर 4 लोग, ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 2 लोगों को दर्दनाक मौत

Chhattisgarh News: शहर में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। इस बाइक में चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई है। दोनों महिलाएं थीं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 204 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मल्दा गांव में रहने वाले सीताराम केंवट शनिवार सुबह दुजबाई, बेटी गंगा और परिवार की अन्य महिला कांतिबाई को अपनी बाइक पर बिठाकर कसडोल स्टेट बैंक गए थे। बैंक का काम निपटाने के बाद वे बाजार में सामान खरीदने गए। यहां से हडहा चौक तरफ आगं बढ़े ही थे कि पीछे कसडोल की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहा था। इसी लापरवाही के चलते ये एक्सीडेंट हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दुजबाई और कांतिबाई को मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी सीताराम केंवट की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
19 Feb 2024 05:30 pm
Published on:
19 Feb 2024 05:26 pm
Also Read
View All
Suspicious Deaths: छत्तीसगढ़ में 8 मौतों का मामला गरमाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर, 6 शव को देर रात दफनाया

छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो दल ने संभाली जंगल की कमान! वन संरक्षण में रचा नया इतिहास, अब पर्यटन को मिलेंगे नए पंख

बीमारी या साजिश? 6 कब्रें और खुलीं, अब फॉरेंसिक रिपोर्ट बताएगी कसडोल में हुए मौतों का सच, आखिर कौन है इसके पीछे?

छत्तीसगढ़ के कसडोल में सिलसिलेवार हुई 8 मौतें बलि तो नहीं? कब्र से निकाली लाश, अब सच से उठेगा पर्दा

Treasury System Change: अब बलौदाबाजार के चक्कर लगाएंगे स्टांप वेंडर, भाटापारा ट्रेजरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव, बढ़ेंगी मुश्किलें