बलोदा बाज़ार

तेज रोशनी से ट्रक ड्राइवर को नहीं दिखी बाइक और मार दी टक्कर, दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 5:38 PM IST
accident news
तेज रोशनी से ट्रक ड्राइवर नहीं दिखी बाइक और मार दी टक्कर, दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

पाण्डुका. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। यह घटना पांडुका थाना से दो किमी दूरी पोंड़ बेलदार पारा पुलिया के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांहदर निवासी पुकेश ध्रुव (21) अपने छोटे भाई को लेकर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-05/बी/ 1191 से मेघा मगरलोड जाने के लिए निकला था। पोंड़ मोड़ के पास ट्रक क्रमांक सीजी-05/डी/ 2004 ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक पृतकुमार (60) पिता सुंदरलाल थाना खरहोरा निवासी ने बताया कि साने से आ रहे कार में मरकरी लाइट अधिक रोशनी होने की वजह से उसकी आंखे चौधिया गई और वह सामने कुछ देख नहीं पाया और यह हादसा हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को राजिम अस्पताल लाया, जहां दोनों भाइयों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।

जाती है।

Updated on:
10 Sep 2018, 5:38 PM IST
Published on: