3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो भाइयों की जिंदगी में उस वक़्त आया मोड़ जब बाइक चलाते फेसबुक पर हुए लाइव, साथ में डाली 15 लोगों की जिंदगी खतरे में

फेसबुक लाइव वीडियो ने ली दो लोगों की जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Jul 2018, 12:06 PM IST

accident news

FB LIVE पर स्टंट करना इन दोनों की लाइफ पर पड़ गया भारी, खतरे में डाल दी 15 लोगों की जिंदगी

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेज रफ्तार बस बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिए जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूकोहका आईटीआई के पास बाइक सवार दो युवकों को जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित हो गड्ढे में जा घुसी, जिससे बस मेंं सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार करीब 120 किमी स्पीड में थी, इसके चलते चालक ने अपना संतुलन खो बैठा। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जगदलपुर निवासी मुरली निषाद पिता विश्वनाथ रविवार को अपने भाई मनीष निषाद राजीम निवासी के साथ बाइक क्रमांक सीजी 19 बीए 6633 पर सवार होकर चारामा से कांकेर की ओर जा रहे थे। इसी बीच दोनों ने अपने मोबाइल पर फेसबुक लाइव वीडियो बनाने लगे। फेसबुक लाइव वीडियो पर उसके दोस्तों ने कमेंट पर ऐसा करने से मना भी किया।

तभी अचानक ग्राम बाबूकोहका के पास दोपहर 2.10 बजे जगदलपुर की ओर से आ रही बस क्रमांक सीजी 04 ए 4183 के चालक ने अपनी बस को तेज गति से चलाकर बाइक सवार दोनों युवकों को ठोकर मार दी और बस सड़क किनारे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के बाउंड्रीवाल में झाडिय़ों के किनारे जा गिरी। इस घटना में बाइक चालक मनीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहे उसके भाई मुरली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए कांकेर कोमलदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी खबर लगते ही राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार टीपी साहू सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। दोनों के शव का पंचनामा कर पुलिस में जुटी है।

बस दीवार से टकराने व झाडिय़ों में घुसने से उसमें सवार शुमांकन बाला (30) पिता विकास बाला अम्लेश्वर रायपुर निवासी, गीदम निवासी विजय अवस्थी (35) पिता मदनलाल , रावस कांकेर निवासी छोटूराम यादव (21) पिता गिरवारी यादव और महासमुंद निवासी आरती बारले पति जितेन्द्र सहित अन्य घायल हो गए। घायलों को चारामा व कांकेर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चारामा के अस्पताल में केसकाल निवासी शकिला नूरानी (45), भानुप्रतापपुर निवासी राजकुमार पंजवानी (42), चारामाम निवासी कुशाल कौशिक (30), गुण्डरदेही निवासी नरेन्द्र चतुर्वेदी (48), धनेलीकन्हार निवासी महेन्द्र टांडिया (25), रायपुर निवासी संतकुमार शर्मा (53), किरन्दुल निवासी कौशिल्या ठाकुर (27), केसकाल निवासी मोहम्मद अमीन (41) सहित अन्य शामिल हैं। घटना की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को अस्पताल ले जाने में बारिश होने के कारण पुलिस व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।