शहर में एक तेज रफ्तार वैन के पलटने से तीन लोगों को चोटें आई है। शनिवार को यह दुर्घटना नेशनल हाइवे में मसीही अस्पताल के सामने हुई। रायपुर की ओर से आ रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें लोगों को चोटें आई है। राहगीरों की मदद से तत्काल वैन को सीधा कर घायल लोगों को इलाज के लिए मसीही अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।