रायपुर/कुसमी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि होमगार्ड को चोट आई हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि हादसे की वजह एक मरा हुआ सांप है। बताया जा रहा है कि स्कूल जा रही शिक्षिका और ससुराल जा रहे होमगार्ड के जवान की स्कूटी सुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों ने सड़क पर मरा सांप पड़ा देखकर हड़बड़ा गए और अचानक स्कूटी को मोड़ दी। इस कारण हादसा हुआ।