
BREAKING:कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिडंत, मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत
मुरादाबाद: आज सुबह भोजपुर थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब ट्रैक्टर ट्राली और मारुति वैन के टक्कर में मां बेटे सहित एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गयी। मारुति वैन सवार लोग रामनगर से सम्भल जा रहे थे। दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी थी,जबकि दो लोगो के उपचार के दौरान मौत हुई। वहीँ सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इतने लोग थे कार में सवार
सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले अर्जुन की शादी अनन्या से दस जुलाई को उत्तराखंड के रामनगर में हुई थी। कल शुक्रवार को शादी के बाद अर्जुन अपनी पत्नी अनन्या को बुलाने अपनी भाभी, बहन भतीजे और भतीजी के साथ दो अलग अलग कार में सवार होकर रामनगर पहुचे थे। रामनगर से देर रात सभी लोग अनन्या को लेकर सम्भल के लिए रामनगर से चल दिया। एक कार में अर्जुन और उसकी पत्नी व दूसरी कार में भाभी बबिता, भतीजा अंश, भांजी तनु, बहन पिंकी व परिवार को बाकी दो लोग किरण और कृष्णा सवार थे।
इस वजह से हुआ हादसा
दोनों गाड़िया काशीपुर में पहुचने के बाद अर्जुन की कार अलीगंज वाली रोड की तरफ मुड़ गयी व दूसरी कर ठाकुरद्वारा की तरफ से मुरादाबाद की ओर मुड़ गयी। भाभी बबिता वाली कार भोजपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर करीब रात बारह बजे सामने से ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली में कार की जबर्दस्त टक्कर हो गयी। टक्कर लगने से बबिता और बेटा अंश की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोगो ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के लिए वैन चालक बंटी, नन्द पिकी और बेटी तनु की उपचार के दौरान मौत हो गयी। दो घायल किरण और कृष्णा का उपचार चल रहा है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिवार में हड़कम्प मच गया।
विदाई से लौट रहे थे सभी
परिजनों ने बताया कि अर्जुन की शादी के बाद कल अर्जुन और परिवार को लोग रामनगर से दुल्हन की विदाई के लिए गए थे। रात सम्भल लौटते समय जहांगीरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली में मारुति वेन की टक्कर हो गयी। जिसमे परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसपी देहात उदय शंकर ने बताया कि देर रात भोजपुर थाना क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी, व चालक की भी हादसे में मौत हो गयी। दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रैक्टर वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है, सभी लोग रामनगर से वापस आ रहे थे।
Published on:
14 Jul 2018, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.