
Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सेल गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान तुर्किनडीह गांव के रहने वाले के तौर पर हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Road Accident: पुलिस ने अनजान ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पास के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के बाद तुर्किनडीह गांव में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपी ट्रक ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।