बलोदा बाज़ार

हैवान! युवक ने मासूम का किया अपरहण, पहले हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा फिर…पुलिस ने दबोचा

Crime News: बलौदाबाजार में एक हैवान ने छह साल के मासूम का अपरहण किया। जिसके बाद उसे प्रताड़ित करते हुए रस्सी से हाथ पैर बांध कर मारपीट की है।

less than 1 minute read

बलौदाबाजार में छह साल के मासूम बच्चे का रस्सी से हाथ पैर बांध कर मारपीट कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई को प्रार्थी ने थाने मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। अचानक बिना बताए कहीं चला गया, जो अब तक वापस नहीं आया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश पर किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की अंदेशा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पता तलाश के दौरान सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति तिल्दा कारी खार में बालक का हाथ पैर बांधकर रखा है। सूचना पर अविलंब कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बालक के साथ होने वाले गंभीर घटना को रोका। आरोपी सेवक राम ध्रुव के कब्जे से बालक को बरामद किया। आरोपी व बालक को थाने लाया। पीड़ित बालक का न्यायालय से कथन दर्ज कराया गया। आरोपी सेवकराम ध्रुव पिता दाल सिंह ध्रुव (उम्र 45 वर्ष) निवासी चिखली थाना आरंग जिला रायपुर द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने से उसे 8 मई को गिरफ्तार किया गया। जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।

Updated on:
11 May 2024 08:48 am
Published on:
10 May 2024 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर