बलरामपुर

शादी करूंगा कहकर 16 वर्षीय लड़की से करता रहा दुष्कर्म, जब मां बन गई तब सामने आया युवक का असली चेहरा

प्रेमजाल में फंसाकर खेलता रहा (Minor girl raped) जिस्म से, किशोरी व उसके परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
rape with girl
Girl raped

कुसमी. 16 वर्षीय एक किशोरी को युवक ने मोबाइल पर बात कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया।

जब किशोरी व उसके परिजन युवक पर रखने का दबाव बनाने लगे तो युवक ने शादी से इनकार तो किया ही, दोनों को रखने से भी मना कर दिया। इसी बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। मामले में सामरी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को के एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र के ग्राम चरहटकला निवासी 16 वर्षीय किशोरी का ग्राम चांदो निवासी उकेश पिता रामसकल से परिचय था। दोनों की मोबाइल परबात होती थी। इस बीच वर्ष 2018 में होली के 15 दिन पूर्व युवक किशोरी के गांव पहुंचा। यहां उसने उसे शादी का झांसा दिया और बलपूर्वक अनाचार (Rape with minor girl) किया।

इसके बाद जब भी मौका मिला, वह शादी करने की बात कहकर किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। इस बीच किशोरी गर्भवती (Minor girl pregnant) हो गई और नवंबर 2018में उसने बेटी को जन्म दिया।

इसके बाद किशोरी व बच्चे को लेकर परिजन युवक के घर पहुंचे और कहा कि दोनों की जिम्मेदारी लो। इस पर युवक ने कहा कि वह नहीं रख सकता। इसी बीच वह मौका पाकर घर से फरार हो गया।


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना से क्षुब्ध परिजन किशोरी व उसकी बेटी को लेकर सामरी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी उकेश उरांव के खिलाफ धारा 376, पॉस्को एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Published on:
13 Jun 2019 08:29 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत