बलरामपुर

गुस्से में दोनों पत्नियां चली गईं मायके, इधर पति ने किया ऐसा काम कि रोते-रोते लौटीं ससुराल

दो पत्नियों के साथ रहता था ग्रामीण, मामूली बात पर पत्नियों से झगड़ा हो गया तो दोनों चली गईं थी मायके, बेटे ने पिता को देखा इस हाल में

2 min read
body

कुसमी. शराब के नशे में एक ग्रामीण का अपनी दो पत्नियों से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर शनिवार को दोनों मायके चली गईं। इधर ग्रामीण से ये सहा नहीं गया और उसने फांसी का फंदा बनाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। जब उसका पुत्र घर लौटा तो कमरे में पिता को फांसी से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी गांव में दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को परिजनों को सौंपा। इधर घटना की खबर मिलते ही दोनों पत्नियां भी मायके से वापस आ गईं। पति का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

शादी को हुए थे एक साल, होली के दिन पत्नी को मायके जाने से मना किया तो हुआ ये अंजाम


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी से करीब 5 किमी दूरी में स्थित कटिमा पंचायत के ग्राम कंचनटोली निवासी 55 वर्षीय बहादुर भगत पिता स्व. बजरु भगत ने दो शादी की थी। वह दोनों पत्नियों के साथ कंचनटोली गांव में ही रह रहा था। वह होली पर्व की शुरुआत से ही गांव में घूम-घूम कर शराब का अत्यधिक सेवन कर रहा था। पत्नियां उसे ज्यादा शराब पीने से मना भी करती थीं लेकिन वह नहीं मान रहा था।

इसी बीच शनिवार की दोपहर उसका दोनों पत्नियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे से दोनों पत्नियां नाराज होकर अपने-अपने मायके चली गई। इधर बहादुर घर में अकेले था। उसी दिन देर शाम को करीब 7 बजे उसका बेटा लव कुमार गांव की तरफ से घूम कर वापस घर पहुंचा तो बहादुर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

उसने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को घटना के संबंध में बताया। खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। इधर घटना की सूचना पर किसी ने कुसमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को फंदे से उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


मायके से लौटीं पत्नियां
इधर घटना की खबर दोनों पत्नियों को भी मिली तो उनकी भी रूह कांप गईं। खबर सुनते ही दोनों रोने लगीं। इसके बाद दोनों तत्काल अपने-अपने मायके से वापस ससुराल लौट आईं। यहां पति का शव देखकर उनके रोने का ठिकाना न रहा।

ये भी पढ़ें

डीजे बजना बंद हो गया तो युवक ने की तोडफ़ोड़, मां ने डांटा तो उठा लिया खौफनाक कदम
Published on:
05 Mar 2018 01:48 pm
Also Read
View All