बलरामपुर

एटीएम कार्ड का कोड और नंबर पूछा तो प्राचार्य ने कहा- मैं झांसे में नहीं आने वाला, फिर ऐसे दिलाया यकीन और…

एसबीआई का मैनेजर बनकर अज्ञात शख्स ने गल्र्स स्कूल के प्राचार्य को किया था कॉल, खाता बंद होने की कही थी बात
2 min read
Cyber crime
cyber crime

रामानुजगंज. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मोबाइल पर ठगी के शिकार हो गए। अज्ञात शख्स ने खुद को एसबीआई बैंक का मैनेजर बताकर उनसे फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली, फिर खाते से 24 हजार 999 रुपए आहरित कर लिए। प्राचार्य मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी में हैं।

बताया जा रहा है कि जब कॉल करने वाले ने खाता बंद होने की बात कहकर एटीएम कार्ड का कोड व नंबर मांगा तो उन्होंने उसे ये भी कहा था कि मैं झांसे में नहीं आने वाला। आजकल ठग लोग कॉल करके खाते से रुपए गायब कर देते हैं। इसके बाद ठग ने प्राचार्य को ऐसा यकीन दिलाया कि वे झांसे में आ गए और पूरी जानकारी दे दी।


कन्या स्कूल के प्राचार्य बागर साय शुक्रवार की दोपहर लगभग ३ बजे अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं रामानुजगंज एसबीआई का मैनेजर बोल रहा हूं। आपका खाता बंद हो जाएगा, अपना एटीएम कार्ड का कोड व नंबर बताइए।

इस पर प्राचार्य ने कहा कि देखिए मेरे को पता है कि आजकल फोन पर इसी तरह से झांसे में लेेकर ठगी की जाती है, मैं आपको एटीएम कार्ड का नंबर नहीं बताऊंगा। आप कहें तो तुरंत बैंक आ रहा हूं, यह जवाब सुनते ही अज्ञात शख्स ने बेहद शातिर ढंग से प्राचार्य को यकीन दिलाया कि मैं ठग नहीं हूं और आप आकर परेशान मत हों।

फिर प्राचार्य उसके झांसे में आ गए और एटीएम कार्ड का कोड व नंबर बता दिया। जब बातचीत हो रही थी तो प्राचार्य के बगल में कुछ लोग खड़े थे, उन्हें बातचीत सुनकर संदेह हुआ और उन्होंने प्राचार्य से कहा कि आप एक बार बैंक जाकर जानकारी ले लीजिए।


बैंक पहुंचकर खाता चेक किया तो उड़ गए होश
इस पर प्राचार्य तुरंत बैंक पहुंचे और बाहर खड़े गार्ड को पूरी बात बताई, गार्ड ने उन्हें खाता चेक करने को कहा। जब उन्होंने बैलेंस की जानकारी निकाली तो होश उड़ गए। खाते से ठग ने 24 हजार 999 रुपए निकाल लिए थे। इसके बाद उन्होंने शेष रकम को बचाने के लिए २२ हजार रुपए निकाल लिए। प्राचार्य ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत रामानुजगंज थाने में करेंगे।

Updated on:
22 Sept 2018 08:11 pm
Published on:
22 Sept 2018 08:11 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार