बलरामपुर

Balrampur accident: एनएच पर 2 ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर के पीछे की सीट पर सोए क्लीनर की मौत

Balrampur accident: बलौदा बाजार से क्लिंकर लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहे ट्रक को रामानुजगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने राजपुर के पास मारी टक्कर
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2024, 8:17 AM IST
Balrampur accident

राजपुर. Balrampur accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के पूर्णिमा पार्क गेउर नदी के पास शनिवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक की रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से क्लिंकर भरकर ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे- 5481 बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब 7.45 बजे ट्रक अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर स्थित राजपुर थाना क्षेत्र के पूर्णिमा पार्क गेउर नदी के पास पहुंचा ही था कि राजपुर की ओर से तेज रफ्तार में ट्रक क्रमांक बीआर 01 जीएन- 6098 के चालक ने टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे- 5481 में सवार क्लीनर बलौदा बाजार के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडिय़ाडीह निवासी मेघराम केंवट पिता पीतांबर राम 38 वर्ष की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई। वह ड्राइवर की पीछे की सीट पर सो रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

ड्राइवर उमेंद्र कुमार धृतलहरे की रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस ने बिहार की ओर से आ रहे ट्रक चालक के खिलाफ धारा 174, 304ए व 279 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
30 Jun 2024, 8:17 AM IST
Published on: