बलरामपुर

जंगली जानवरों का शिकार करने बिछा रखा था 11 हजार केवी का तरंगित तार, फंस गया आदमी और पलभर में चली गई जान

Balrampur Crime: उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति अपने परिचित के साथ जंगल के रास्ते जा रहा था कहीं, इसी बीच अचानक तार पर पड़ गया पैर
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 5:40 PM IST
जंगली जानवरों का शिकार करने बिछा रखा था 11 हजार केवी का तरंगित तार, फंस गया आदमी और पलभर में चली गई जान
Death from current

वाड्रफनगर. जंगली जानवरों का शिकार करने जंगल में किसी ने 11 केवी का तरंगित तार (Death from current) बिछा रखा था। इसकी चपेट में शनिवार की रात एक व्यक्ति आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा एक अन्य ग्रामीण बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।


उत्तर प्रदेश के बभनी थानांतर्गत ग्राम करकच्छी निवासी बहादुर गोंड़ 45 वर्ष बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थानांतर्गत ग्राम शांतिपुर में जिराती मरकाम के घर किराए के मकान में रहता था।

यहां रहकर वह मजदूरी करता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह गांव के ही तीरथ सिंह नाम के व्यक्ति के साथ शांतिपुर से लगे जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान वह नीचे बिछाए गए 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत (Death from current) हो गई, घटना में तीरथ सिंह बाल-बाल बच गया।

तीरथ सिंह ने रात में ही घटना की जानकारी उसके मकान मालिक को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा व पीएम पश्चात रविवार को उसका शव उसके परिजन को सौंप दिया।


जंगली जानवरों मारने के लिए बिछाई गई थी तार
पुलिस की जांच में पता चला है कि किसी ग्रामीण ने जंगली जानवरों का शिकार करने 11 हजार केवी का तरंगित तार बिछा रखा था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बलरामपुर जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Balrampur Crime

Updated on:
13 Oct 2019, 5:40 PM IST
Published on: