बलरामपुर

CG big incident: नाला पार करते समय पानी की तेज धार में बह गई महिला, बाइक सवार 2 युवक बाल-बाल बचे

CG big incident: बलरामपुर जिले में हुई घटनाएं, नाला था उफान पर और पार कर रही थीं 5 महिलाएं, चार तो पार हो गईं, लेकिन एक बह गई, शाम तक नहीं चल सका पता
2 min read
CG big incident

रामानुजगंज. CG big incident: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक में दो अलग-अलग घटना में एक पंडो महिला नाला पार करते समय बह (CG big incident) गई। साथ रही महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि वह बहती चली गई और उसका कुछ पता नहीं चला। एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन में जुटी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं (CG big incident) चल सका। इधर दूसरी घटना में बाइक सवार 2 युवक नाला पार करने के दौरान बहने लगे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। वहीं शुक्रवार की दोपहर 1 बजे ग्राम चेरा की 5 महिलाएं जिसमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी, सभी खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गईं थीं। सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रहीं थीं।

इस दौरान 4 महिलाएं तो निकल गई, लेकिन रजवंती फिसल गई एवं बहने (CG big incident) लगी, यह देखकर अन्य 4 महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु धार इतनी तेज थी कि वह आगे निकल गई। चारों महिलाओं ने उसे घंटों तक खोजने का प्रयास किया। इसी बीच घटना की जानकारी ग्राम के अन्य लोगों को भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को भी मामले से अवगत कराया गया। इस पर एसपी ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया। देर शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका था।

बाइक का पहिया पत्थर में फंसा और बहने लगे युवक

बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित एवं राजू पंडित बाइक से विजयनगर की बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों शुक्रवार की सुबह 11 बजे नाला पार कर रहे थे तो उनके बाइक का एक पहिया पत्थर में फंस गया और देखते-देखते दोनों युवक व बाइक बहने लगे

जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल मदद करने का प्रयास किया परंतु तब तक दोनों बहते हुए काफी आगे निकल चुके थे। बाइक भी बहते हुए आगे निकल गया था। बहुत मशक्कत के बाद दोनों युवकों व बाइक को बाहर निकाला जा सका।

Updated on:
09 Aug 2024 09:13 pm
Published on:
09 Aug 2024 09:13 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत