बलरामपुर

CGPSC Result 2021: प्रियंका कुशवाहा बनीं नायब तहसीलदार, बोलीं- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से ली है प्रेरणा

CGPSC Result 2021: सीजीपीएससी में रामानुजगंज की बेटी प्रियंका को मिला ६४वां रैंक, वर्ष 2017 में प्रियंका के भाई प्रशांत कुशवाहा ने सीजीपीएससी में किया था टॉप

2 min read
CGPSC topper Priyanka Kushwaha

रामानुजगंज. CGPSC Result 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 64 वां स्थान हासिल कर प्रियंका कुशवाहा ने नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई हैं। वे नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी विकासखंड शिक्षा कार्यालय में लेखापाल के पद पर पदस्थ सूर्य प्रताप कुशवाहा की बेटी पुत्री हैं। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन एवं भाई प्रशांत कुशवाहा के सतत सक्रिय समर्थन को दिया है। गौरलब है कि प्रियंका के भाई प्रशांत कुशवाहा ने वर्ष 2017 में सीजीपीएससी में टॉप कर डिप्टी कलेक्टर बने थे। वे वर्तमान में जशपुर में पदस्थ हैं।


शुरू से मेधावी रहीं प्रियंका ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई रामानुजगंज से की। इसके बाद एनआईटी रायपुर से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। फिर चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

बेंगलुरु में सेवाकाल के दौरान उन्हें वहां पर शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए तेजी से विकास से प्रेरणा मिली एवं छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं पिछड़े अंचल में भी इसकी आवश्यकता महसूस हुई। फिर प्रियंका ने सिविल सेवा में आने का दृढ़ निश्चय किया।

प्रियंका का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूर्व में जीएसटी इंस्पेक्टर के रूप में हुआ था। जीएसटी इंस्पेक्टर के रूप में बिलासपुर में अपनी सेवाएं देने के दौरान भी प्रियंका ने सतत अध्ययन नहीं छोड़ा।

अब उनका चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ है। प्रियंका भविष्य में शिक्षा एटेक्नोलॉजी एवं हेल्थ के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती हैं।


युवाओं को बताया सक्सेस मंत्र
प्रियंका भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने युवाओं को सक्सेस मंत्र देते हुए कहा कि सिविल सेवा की परीक्षा के लिए कठिन मेहनत के अलावा धैर्य एवं सतत प्रयास की आवश्यकता होती है। जिसने विपरीत परिस्थिति में खुद को शांत एवं संतुलित रख लिया, वह आराम से सफलता प्राप्त कर सकता है।


भाई भी डिप्टी कलेक्टर पद पर हुए थे चयनित
पूर्व में प्रियंका के भाई प्रशांत कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ पीएससी 2017 में टॉप किया था, जो वर्तमान में जशपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशांत एवं प्रियंका की प्रारंभिक पढ़ाई नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई एवं दोनों सिविल सेवा में चयनित होकर हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

Published on:
13 May 2023 09:38 pm
Also Read
View All