बलरामपुर

भांजी को अकेला देख मामा बन गया हैवान, खींचकर कमरे में ले गया और लूट ली आबरु, पति ने देख लिया ये सब, फिर…

Chhattisgarh rape : शादीशुदा भांजी से दुष्कर्म के बाद अपने किए कृत्य के लिए मांगने लगा माफी फिर मौके से हो गया फरार, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
Girl raped
Rape

वाड्रफनगर. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से मामा-भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा भांजी को अकेला देख मामा ने उसके साथ दुष्कर्म (Niece raped) किया।

जब वह यह कृत्य कर रहा था उसी समय भांजी का पति वहां पहुंच गया। उसने देखा तो मामा माफी मांगने लगा। इसके बाद मौका देख वहां से फरार हो गया। पीडि़ता ने पति के साथ अपने मामा के खिलाफ अपराध (Niece raped) दर्ज कराया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत परसडीहा पंचायत निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण 15 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे अपनी भांजी के घर पहुंचा। उसने भांजी (Niece raped) से पूछा कि दामाद (पति) कहां गए हैं। जब उसने बताया कि वे राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने गए हैं।

यह सुनते ही मामा की नीयत बिगड़ गई और वह भांजी का हाथ पकड़कर खींचते हुए कमरे में ले गया। यहां उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। वह दुष्कर्म (Niece raped) कर ही रहा था कि महिला का पति घर पहुंच गया। उसने जब मामा ससुर को पत्नी के साथ इस हालत में देखा तो आग बबुला हो गया।


मांगने लगा माफी और हो गया फरार
आरोपी मामा भांजी के पति से अपने द्वारा किए कृत्य की माफी मांगने लगा। इसी बीच मौका देख वह वहां से फरार हो गया। दूसरे दिन महिला अपने पति के साथ वाड्रफनगर चौकी पहुंची और दुष्कर्मी मामा के खिलाफ रिपोर्ट (Niece raped) दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur

Published on:
16 Jul 2019 08:13 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत