बलरामपुर

Commits suicide: रात में पिता ने बेटे को मछली खिलाकर किया टांगी से प्रहार, फिर शर्मिंदा होकर लगा ली फांसी

Commits suicide: अपने चचेरे भाई के साथ पिता के घर मछली खाने गया था युवक, घायल बेटे का अस्पताल में चल रहा है इलाज
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 8:28 PM IST
Commits suicide: रात में पिता ने बेटे को मछली खिलाकर किया टांगी से प्रहार, फिर शर्मिंदा होकर लगा ली फांसी
Injured son in hospital

कुसमी। कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिविलदाग के बरटोली में सोमवार की रात पिता-पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्य साथ में बैठकर भोजन किए। फिर कुछ देर में वृद्ध पिता ने अज्ञात कारणों से बेटे के ऊपर टांगी से हमला कर दिया। इसके बाद अपने इस कृत्य से शर्मिंदा होकर मंगलवार की सुबह जंगल में जाकर फांसी (Commits suicide) लगा ली। उसका शव पुलिस की मौजूदगी में बरामद किया गया। इधर टांगी के हमले में घायल बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिविलदाग के बरटोली निवासी सोमारु राम 40 वर्ष खेती-किसानी करता है। उसके पिता खनू राम बरगाह 68 वर्ष व बड़ा भाई विश्वनाथ अलग-अलग रहते हंै। सोमवार की रात खनू बरगाह के घर में मछली (Commits suicide) बना था, वहां उसका छोटा बेटा सोमारु राम व चचेरा भाई राजमोहन भी आए थे।

सभी ने साथ बैठकर भोजन किया, इसके बाद रात 10 बजे सोमारु भी घर जाने की तैयारी में था। लेकिन इसी बीच नशे की हालत में पिता टांगी पकडक़र कर आया और बेटे सोमारु के सिर पर हमला (Commits suicide) कर दिया। इससे वह घायल होकर बेसुध हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। देर रात हो जाने व साधन के अभाव में उसे रात में अस्पताल नहीं ले जा पाए। फिर सुबह संजीवनी एम्बुलेंस की मदद से उसे कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुबह उठकर चला गया था जंगल

इधर सोमारु के पिता खनू राम बरगाह सुबह उठकर जंगल की तरफ चला गया था और काफी देर तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। वे उसे ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे तो एक पेड़ की डाल पर खनू राम का शव फांसी के फंदे पर लटका (Commits suicide) मिला। घटना की सूचना पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हेतु अस्पताल भिजवाया।

Commits suicide: पछतावे में फांसी लगाने की आशंका

मृतक खनू का पुत्र घायल होने के बावजूद किसी तरह हिम्मत करके अस्पताल से आकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। आशंका जताई जा रही है कि मृतक खनू राम ने नशे की हालत में तो पुत्र के ऊपर टांगी से हमला कर दिया, लेकिन नशा उतरने पर उसे पछतावा हुआ और क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या (Commits suicide) कर ली।

Updated on:
18 Mar 2025, 8:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर