बलरामपुर

घर में अकेली थी पत्नी, रात में अचानक पहुंचा पति तो कमरे से भाग खड़ा हुआ युवक, फिर कर दिया खौफनाक अंत

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 30 May 2019, 9:09 PM IST
Dead body
Dead body

कुसमी. ग्राम नीलकंठपुर में चरित्र शंका को लेकर पति ने पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

दरअसल घटना दिवस की रात घर पहुंचा तो पत्नी ने दरवाजा खोला था। इसी बीच घर के भीतर से उसने युवक को भागते देखा था। इसके बाद उसने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी-जशपुर रोड पर स्थित ग्राम पंचायत नीलकंठपुर के कदम टोली निवासी 42 वर्षीय पुसनाथ बारगाह वो ग्राम सिविलदाग पंचायत के काटासारू गांव से बुधनी बरगाह से दूसरा विवाह करने के बाद कदमटोली मे ही रह रहा था। उसके छोटे बच्चे भी हैं, बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पुसनाथ बरगाह गांव की तरफ से घूमकर शराब के नशे में धुत होकर घर आया तो दरवाजा खोलते ही पत्नी से पूछा कि खाना बन गया।

इतना पूछ ही रहा था कि कोई युवक तेजी से घर से निकल कर बाहर भाग गया। उसे देखते ही पुसनाथ बरगाह गुस्से में आग बगुला होकर पत्नी से बोला कि वो कौन था, इस पर पत्नी ने कहा कि मुझे क्या पता मैं तो सो रही थी। इसी बात पर विवाद बढऩे पर पुसनाथ ने घर में रखे टांगी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।

इससे बुधनी बाई गम्भीर रूप से घायल हो कर लहूलुहान हो गई, फिर आरोपी घटना के सम्बंध में अपने बड़े पुत्र लवंग साय को बताया, तब लवंग साय घायल को कुसमी अस्पताल लेकर पहुंचा।


मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते हो गई थी मौत
चिकित्सकों ने बुधनी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया, अंबिकापुर ले जाने के दौरान बुधनी की रास्ते में मौत हो गई।

गुरुवार को मामले की सूचना पर कुसमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: