बलरामपुर

पति रात में हांफते पहुंचा घर, बताई ये बात तो रोने लगी पत्नी, फिर बाबा के चक्कर में चली गई जान

रिश्तेदार के घर से घूमकर पैदल घर आने के दौरान रास्ते में हो गई थी घटना, अस्पताल ले जाने में हो गई काफी देर
2 min read
Dead body
dead body

अंबिकापुर. रिश्तेदारों के घर से घूमकर एक युवक मंगलवार की रात पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे डंडा करैत सांप ने डस लिया। इसके बाद वह भागते हुए घर पहुंचा। यहां उसने पत्नी से कहा कि उसे सांप ने डस लिया है। यह सुनते ही पत्नी रोने-चिल्लाने लगी। इधर अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन उसका गांव में ही बैगा से झाडफ़ूंक कराने लगे।

इससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। दूसरे दिन एंबुलेंस नहीं मिलने पर भी झाडफ़ूंक जारी रखा गया। जब उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


सांप डसने के बाद अस्पताल ले जाने की बजाय बाबा से झाडफ़ूंक कराना एक युवक व उसके परिजन को काफी महंगा पड़ गया। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बोदीटोला का है।

30 वर्षीय सुरेश नगेशिया पिता मतरु नगेशिया मंगलवार की रात को गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने गया था। वहां से रात करीब 10 बजे पैदल वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते मे उसके दाहिने पैर की छोटी अंगुली में जहरीले सांप करैत ने डस लिया।

उसने देखा कि सांप उसे डस कर भाग रहा है तो वह भागते हुए घर पहुंच गया। इसकी जानकारी उसने अपनी पत्नी गांगी बाई को दी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय गांव मे ही पूरी रात बैगा से झाडफ़ूंक कराते रहे।


नहीं मिली संजीवनी, अस्पताल ले जाने में हो गई देर
झाडफ़ूंक के बाद भी सुबह तक जब उसे राहत नही मिली तो परिजन ने संजीवनी 108 को कॉल किया लेकिन खराब होने से इसकी सुविधा नही मिल सकी। इसके बाद भी परिजन उसका झाडफ़ूंक कराते रहे।

बुधवार की शाम 4 बजे तक जब उसकी हालत सुधरने की बजाय और खराब होने लगी तो ग्राम डूमरपाठ निवासी गुडुवा की बुलेरो से उसे कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा व पीएम पश्चात गुरुवार को शव उसके परिजन को सौंप दिया।

Published on:
12 Jul 2018 07:28 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार