बलरामपुर

इस सीट से घोषित प्रत्याशी नहीं बदला गया तो भाजपा के 16 हजार कार्यकर्ता दे देंगे सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कंप

टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को दिया अल्टीमेटम, बुधवार की सुबह 10 बजे तक प्रत्याशी बदले जाने की मांग

2 min read
BJP workers

रामानुजगंज/बलरामपुर. रामानुजगंज विधानसभा में लंबे इंतजार के बाद भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार रामकिशुन सिंह की घोषणा के साथ ही पार्टी में घमासान मच गया है। सोमवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में सनावल मंडल व रामानुजगंज मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए व रामकिशुन सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए भाजयुमो के दर्जनों पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को एक चेतावनी पत्र सौंपा।

भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि बुधवार सुबह 10 बजे तक टिकट नहीं बदले जाने पर विधानसभा के १६ हजार कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इससे पार्टी की मुश्किल बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

सीएम बोले- उदयपुर से होगा जीत का उदय, सरकार हमारी और विधायक किसी और का हो तो नहीं बैठ पाता तालमेल


गौरतलब है कि सोमवार को रामानुजगंज विधानसभा के लिए भाजपा संगठन द्वारा रामकिशुन सिंह के नाम पर मुहर लगाते हुए रामविचार नेताम के समर्थक मायूस हो गए। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास जमकर निकाली।

विरोध का सिलसिला यही नहीं थमा, मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे सनावल मंडल व रामानुजगंज मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वार्ड क्रमांक १ में स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए व रामकिशुन सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष को एक चेतावनी पत्र सौंपा।

इसमें जिक्र किया गया है कि अगर जल्द ही प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो एक साथ 16 हजार कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है, इसके बाद पन्ना प्रभारी से जिला पदाधिकारी सहित 16 हजार कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने धोखा दिया है, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।


ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनूप तिवारी, अरुण केशरी, संजय गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री मेहीलाल आयाम, कृष्णा रवि, उदय रवि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनावल सुनील तिवारी,

बीरबल सरुता, मुंशी राम, पिंटू रहमान, लालमन यादव, भरत सिंह, महेश गुप्ता, अनोज यादव, इरफान अंसारी, सुनील सिंह खैरवार, अनूप कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

जेल से छूटकर शुरु कर दिया था घिनौना धंधा, निकला था ग्राहक की खोज में, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Published on:
30 Oct 2018 07:44 pm
Also Read
View All