बलरामपुर

Video: जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ऑफिसर ने नीचे उतारा

Man climbed on electric tower: युवक का कहना था कि पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा उसकी जमीन पर पूर्व में टावर लगाया गया था लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया, लगवाए जा रहे चक्कर
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2023, 2:10 PM IST
Electric tower
Man climbed on hightension electric tower

रघुनाथनगर. Man climbed on electric tower: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले केबलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम बगईनार में मुआवजा नहीं मिलने से परेशान युवक शुक्रवार को बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इससे हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद युवक टावर से नीचे उतरा तब जाकर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


गौरतलब है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम बगईनार में शुक्रवार को पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के टावर में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी बीच गांव का ही सत्येंद्र सिंह अचानक टावर पर चढ़ गया, इससे हडक़ंप मच गया।

सूचना पर एसडीओपी अभिषेक झा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टावर पर चढ़े युवक ने कहा कि पूर्व में उसकी जमीन पर लगे टावर का अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

वह उत्तर प्रदेश के विंध्यनगर स्थित कंपनी के ऑफिस में अपना मुआवजा लेने गया था, लेकिन वहां कहा गया कि आप नागपुर महाराष्ट्र में जाइए, वहीं मुआवजा मिलेगा। युवक ने कहा कि वह गरीब व्यक्ति है, वह उतनी दूर कहां से जा पाएगा। इसी से परेशान होकर उसने टावर पर चढऩे की बात कही।

घरवाले टावर से उतरने की करते रहे मिन्नतें
जब युवक ने टावर पर चढऩा शुरु किया तो उसके घरवाले नीचे ही थे। वे उसे टावर पर चढऩे से मना करते रहे, लेकिन युवक नहीं माना और धीरे-धीरे वह टावर के ऊपरी हिस्से तक जा पहुंचा।


एसडीओपी ने दिया आश्वासन तब उतरा
इस पर वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने उसे आश्वस्त किया कि शनिवार को जमीन की जांच करने के बाद मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद वह टावर से नीचे उतरा।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

Balrampur Accident: तेज रफ्तार बस और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार