बलरामपुर

युवक की हत्या, कमरे में संदिग्ध हालत में मिली लाश, 2 सहेलियां हिरासत में

Murder: बहन के साथ रहकर पढ़ाई के साथ काम भी करता था युवक, पुलिस कल करेगी मामले का खुलासा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2024, 9:25 PM IST
murder.jpg

बलरामपुर. Murder: बलरामपुर नगर के वार्ड क्रमांक 2 में रहने वाले एक युवक की लाश मंगलवार को वार्ड क्रमांक ५ में मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर 2 लड़कियों को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासा करने की बात कह रही है।


बलरामपुर निवासी 18 वर्षीय विरेंद्र यादव पिता बिहारी यादव नगर के वार्ड क्रमांक २ में अपने बहन के साथ रहता था। वह पढ़ाई करने के साथ ही नगर में ही एक कपड़ा दुकान में काम भी करता था।

26 मार्च को विरेंद्र घर से निकला था। इसी बीच वह वार्ड क्रमांक 5 में एक मकान में बेहोशी की स्थिति में पाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


2 लड़कियां हिरासत में
युवक के गले पर मिले निशान के बाद इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर 2 लड़कियों को हिरासत में लिया है। दोनों सहेलियां बताई जा रही हैं। बलरामपुर पुलिस गुरुवार को मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Published on: