बलरामपुर

शादी के 5 महीने बाद दूल्हा का चकरा गया सिर जब मायके आई दुल्हन की मिली चौंकाने वाली खबर

मामला: 5 महीने पहले ही हुई थी शादी, मायके से लापता हुई नवविवाहिता की 13 दिन बाद मिली लाश, मर्डर कर जंगल फेंका शव।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2020, 6:59 PM IST
मायके से लापता हुई नवविवाहिता की 13 दिन बाद मिली लाश, मर्डर कर जंगल फेंका शव
मायके से लापता हुई नवविवाहिता की 13 दिन बाद मिली लाश, मर्डर कर जंगल फेंका शव

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है। एक दिल दहलाने वाली खबर उत्तर छत्तीसगढ़ आई है। शादी के बाद मायके आई एक नवविवाहिता 13 दिन पूर्व घर से टॉयलेट के लिए निकली थी, इसके बाद से वह नहीं लौटी थी। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 13 दिन बाद नवविवाहिता की लाश गांव से लगे जंगल में मिली। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमड़ीपारा निवासी सुनीता अगरिया (21 वर्ष) की शादी 5 महीने पहले कोरबा में हुई थी। शादी के बाद वह मायके आई हुई थी। 15 दिसंबर को वह घर से टॉयलेट के लिए निकली थी। इसके बाद वह वह वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने इसकी शिकायत बरियों चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुटी थी।

गांव से लगे जंगल में मिली लाश
रविवार को गांव के लोगों ने अमड़ीपारा के जंगल में एक महिला की लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 13 दिन से लापता सुनीता अगरिया के रूप में की गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Click & Read More chhattisgarh news .

Updated on:
2 Jan 2020, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
MadanNagar Coal Project: हर 2 एकड़ अधिग्रहित भूमि पर मिलेगी स्थायी नौकरी, नहीं लेने वालों को मिलेगा मुआवजा

Balrampur Crime: भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर करते थे चोरी, बसोर गिरोह का मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी MP से गिरफ्तार

Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार