बलरामपुर

Newly married girl died: नाला पार करते समय तेज धारा में बही नवविवाहिता की मौत, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

Newly married girl died: नाले में कम बह रहा था पानी, जब नवविवाहता नाले को पार करने लगी तो अचानक नाला उफान पर आ गया और बह जाने से हो गई मौत
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2024, 9:32 PM IST
Newly married girl died

कुसमी.Newly married girl died: बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के सुदुर ग्राम सोनपुर में मंगलवार को बकरियों को चराकर घर लौट रही एक नवविवाहिता बरसाती नाले में बह (Women blown in river) गई। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाले में पानी काफी कम बह रहा था। वहीं कुछ देर पहले हुई बारिश के बाद नवविवाहिता नाले को पार करने लगी। इसी दौरान नाले में उफान आ गया और वह तेज धार के साथ बह गई और उसकी मौत हो गई।

बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर निवासी राजेश्वरी सिंह पिता सुरजन सिंह उम्र 21 वर्ष का इसी साल अप्रैल माह में ग्राम पंचायत मोती नगर निवासी युवक से विवाह हुआ था।

इस बीच उसके रिश्ते की दादी की तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसे देखने वह करीब 3 सप्ताह पूर्व अपने मायके ग्राम सोनपुर आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। वह मंगलवार को घर के बकरियों को चराने के लिए गांव से बाहर जंगल की तरफ गई हुई थी। इसी बीच क्षेत्र में तेज बारिश शुरु हो गई।

बारिश कम होने पर दोपहर करीब 3 बजे बकरियों को लेकर वह घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान गांव से पहले नाले के समीप पहुंची, कुछ बकरियां नाले को पार कर गईं, उस समय नाले में पानी कम था। जब राजेश्वरी नाले को पार कर रही थी तो अचानक नाले का जल स्तर बढ़ गया। इसमें वह बह कर कुछ दूर चली गई और चट्टानों के बीच बने गड्ढे में फंस गई।

बचाने के दौरान चाचा भी बहते-बहते बचा

नवविवाहिता को बहते देखकर काफी लोग बचाने के लिए दौड़े। उसके चाचा सुरेश सिंह पानी में उतर कर राजेश्वरी को बाहर निकालने के दौरान स्वयं भी बह जा रहे थे। लेकिन फिर किसी तरह से महिला को बाहर निकाला गया, इस दौरान उसकी सांसे चल रही थी।

उसे निजी वाहन से कुसमी अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत (Newly married girl died) घोषित कर दिया। परिजन द्वारा घटना की सूचना कुसमी थाने में दी गई हैं।

Updated on:
13 Aug 2024, 9:32 PM IST
Published on: