बलरामपुर

लावारिस कार में था 76 लाख रुपए का… देखकर पुलिस के उड़े होश, मची खलबली

Balrampur News : ग्राम कमलपुर में एक अज्ञात कार खड़ी थी, जिसका टायर पंक्चर था। (CG Crime news ) इसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा स्टाफ के साथ ग्राम कमलपुर पहुंच कर खड़ी कार की तलाशी ली गई..
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2023, 12:30 PM IST
ganja_jabt.jpg

Ganja Smuggling in cg : बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर पुलिस ने एक कार से लगभग 76 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। तस्कर लावारिस हालत में कार छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस तस्करों की खोजबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर क्षेत्र के ग्राम कमलपुर में एक अज्ञात कार खड़ी थी, जिसका टायर पंक्चर था। इसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा स्टाफ के साथ ग्राम कमलपुर पहुंच कर हीरामन के घर के सामने खड़ी कार क्रमांक सीजी 15 सीजेड 5715 की तलाशी ली गई।

तलाशी में वाहन के अन्दर प्लास्टिक के पीले व सफेद रंग की 10 बोरी में कुल 386 पैकेट गांजा जब्त किया गया। इसका वजन 368.600 किलो है। इसकी कीमत 76 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा सहित कार को जब्त कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Published on: