बलरामपुर

पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, टाटा मैजिक वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Road accident: बाइक को टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक वाहन का चालक मौके से हो गया फरार, पुलिस ने दर्ज किया अपराध, मृत युवक के परिजनों में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2023, 7:42 PM IST
Young man death in road accident
Accidental Tata magic vehicle

राजपुर. Road accident: एक युवक अपनी पत्नी को लाने सोमवार की दोपरह बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दौराना नेशनल हाइवे-343 पर उसे तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सिर के बल सडक़ पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक का चालक वाहन वहीं छोडक़र भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रगढ़ निवासी 35 वर्षीय रामबिलास कौशिक पिता दुहन राम कौशिक सोमवार की दोपहर बाइक क्रमांक सीजी 30 सी 9854 में सवार होकर पत्नी को लेने अपने ससुराल ग्राम पड़ौली जा रहा था।

वह अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर ग्राम करंजी स्थित डामर प्लांट के पास करीब सवा 3 बजे पहुंचा ही था कि अंबिकापुर को ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टाटा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 04-9535 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक रामबिलास सिर के बल सडक़ पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद टाटा मैजिक का चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घटनास्थल से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दुर्घटना की सूचना राजपुर थाना प्रभारी अमित गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पीएम पश्चात पुलिस ने मंगलवार को युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने टाआ मैजिक वाहन जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
25 Jul 2023, 7:42 PM IST
Published on: