बलरामपुर

स्कूल शिक्षामंत्री बोले- शिक्षाकर्मियों को संविलियन के लिए अब नहीं करना पड़ेगा 8 साल का इंतजार, 2 साल में ही…

आम सभा में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अनियमित कर्मचारी होंगे नियमित, स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी सरकार
3 min read
TS and Dr premsai
TS and Premsai

वाड्रफनगर. छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत आने वाले वाड्रफनगर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मंत्री द्वय का अभिनन्दन समारोह हाईस्कूल वाड्रफनगर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री द्वय का स्वागत फूल-मालाओं से तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया।

इस दौरान स्कूल शिक्षामंत्री ने कहा कि अब संविलियन के लिए शिक्षाकर्मियों को 8 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 2 साल की परिवीक्षा अवधि पूरा होते ही संविलियन कर दिया जाएगा। वहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि अनियमित कर्मचारी भी नियमित किए जाएंगे।

टीएस सिंहदेव ने अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा पूरे मनोयोग एवं ईमानदारी के साथ जन घोषणा-पत्र तैयार किया गया है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नव-निर्वाचित राज्य सरकार द्वारा शपथ ग्रहण करने के तत्काल पश्चात धान का समर्थन मूल्य 2 हजार 500 रुपए की घोषणा कर दी गई तथा किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया गया। इसी प्रकार पुलिस एवं अन्य कर्मचारियों के लिए किये गये वादों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

किसानों को कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिचौलियों द्वारा अन्य राज्यों से धान बेचने आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध धान की बिक्री पर भी किसानों से सूचना देने का आग्रह किया गया है।

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, जयप्रकाश जायसवाल अर्जुन सिंह यादव, सुशील यादव, खलील अहमद, मोनिस अब्दुल्ला, जेपी पटेल, रामदेव जगते, सुमंत गुप्ता, देवनारायण महाराज, नंदलाल सिंह श्यामले, अमित यादव, अनिल यादव, शिवशंकर यादव, केदार यादव, प्रदीप राही,

अनिल कुशवाहा, अशोक जायसवाल सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं अधिकारियों में एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला, एसडीओपी वाड्रफनगर अविनाश सिंह ठाकुर सहित सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, तहसीलदार मायानंद चंद्रा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अनियमित कर्मचारी की नहीं जाएगी नौकरी
टीएस सिंहदेव ने कहा कि किसी भी अनियमित कर्मचारी को अब नौकरी से नहीं निकाला जाएगा तथा उन्हें नियमित करने की कार्रवाई की जाएगी। मितानिनों को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


दो वर्ष अवधि पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शिक्षाकर्मियों को अब संविलियन के लिए 8 वर्ष का इंतजार नही करना पड़ेगा, बल्कि 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करने के बाद संविलियन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिम जाति एवं अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारी सरकार किसानों के सर्वाधिक हितों का ध्यान रखेगी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में करीब 72 लाख 18 हजार रुपए की कर्ज माफी होगी। किसानों को विगत दो वर्षों के बोनस का भत्ता भी दिया जाएगा।


आउटसोर्सिंग प्रथा पूरी तरह होगी समाप्त
स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि शासन से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वे पूरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने नये हाई स्कूल भवन निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आउट सोर्सिंग प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर नियमित पदों पर ही नियुक्ति करेगी।

Published on:
29 Dec 2018 08:00 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार