बलरामपुर

शर्मनाक: नवजात की मौत पर एएसआई ने धमकी देकर वसूल लिए 9 हजार रुपए, बोला- तुम्हारी पत्नी ने ज्यादा दूध पिला दिया

Shameful: रिश्वत के रुपए वसूल करने वाले एएसआई को एसपी ने किया निलंबित, विभागीय जांच के भी दिए निर्देश, पीएम रिपोर्ट में अधिक दूध पिलाने के कारण हृदयाघात की बात आई थी सामने
2 min read
asi_suspended2_1.jpg

वाड्रफनगर. Shameful: बलरामपुर-रामानुजनगर जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल रघुनाथनगर थाने के एक एएसआई ने 2 महीने पहले हुई नवजात बालिका की मौत के मामले में पिता को कार्रवाई की धमकी देते हुए 9 हजार रुपए वसूल लिए। एएसआई ने कहा कि उसकी पत्नी ने ज्यादा दूध पिलाया था, इस कारण नवजात की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मामला उजागर होने पर जहां एएसआई ने पीडि़त को 9 हजार रुपए लौटा दिए। रुपए वापस लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एसपी ने एएसआई को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दे दिए हैं।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरनो निवासी संतोष कुशवाहा के नवजात बालिका की 2 माह पहले वाड्रफनगर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में वाड्रफनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक दूध पिलाने के कारण हृदयाघात से हुई मौत का जिक्र आया। इसके बाद वाड्रफनगर पुलिस ने डायरी रघुनाथनगर थाने में भेज दी। लेकिन कुछ दिनों बाद रघुनाथनगर थाने में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय बार-बार पीडि़त परिवार से पैसे की मांग करने लगा।

पैसे नहीं देने जाने पर नगर सैनिक अपने साथ एक एएसआई जाबलुन कुजूर को साथ लेकर पीडि़त संतोष कुशवाहा के घर पहुंच गया। इसके बाद संतोष को थाने में बुलाकर उससे 20 हजार रुपए की मांग कर दी।

इस दौरान एएसआई ने उसकी पत्नी व उसपर कार्रवाई करने की धमकी देकर प्रथम किस्त के रूप में 9 हजार रुपए संतोष से वसूल लिए और शेष 11 हजार रुपए एक दिन बाद दिए जाने की बात पर उसे थाने से छोड़ा गया।

जब मामला उजागर हो गया तो एएसआई ने 22 जनवरी को घर पहुंचकर पीडि़त को 9 हजार रुपए लौटा दिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


विभागीय जांच होगी
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले में रघुनाथनगर थाने के एएसआई जाबलुन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले की विभागीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
23 Jan 2024 07:23 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत