बलरामपुर

चूहा पकडऩे बिल में हाथ डाला तो सांप ने डसा, जब फन फैलाए बाहर निकला तो पास खड़े दोस्तों के भी उड़ गए होश

Snake bite: दोस्तों के साथ जंगल में मवेशियों को चराने के दौरान 12 वर्षीय बालक की चूहे पर पड़ गई थी नजर, जब उसे पकडऩे गया तो बिल में घुस गया था चूहा, बालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Snake bite to child
Snake demo pic

कुसमी. Snake bite: सामरी पाठ क्षेत्र से लगे झारखंड के एक गांव में बिल में घुसे चूहे को पकडऩे के दौरान 12 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। दरअसल जंगल में मवेशियों को चराने के दौरान बालक की नजर चूहे पर पड़ी। वह उसे पकडऩे के लिए दौड़ा तो वह पास के ही एक बिल में घुस गया। जब बालक ने फावड़े से वहां की मिट्टी हटाने के बाद बिल में हाथ डाला तो कुछ काटने का एहसास हुआ। हाथ बाहर निकालते ही बिल से फन फैलाए एक सांप निकला। यह देख उसके साथ रहे दोस्तों के भी होश उड़ गए। बालक को परिजनों द्वारा कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी पाठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदाग से लगे झारखंड के थाना महुआडांड़ अंतर्गत ग्राम बांसडीह निवासी 12 वर्षीय अभय नगेशिया पिता परशु शनिवार को दोस्तों के साथ मवेशियों को चराने पास के जंगल में गया था। उसी दौरान उन्हें एक बड़े आकार का चूहा दिखाई दिया।

जब सभी उसे पकडऩे की कोशिश करने लगे तो वह पास ही मौजूद एक बिल में घुस गया। यह देख अभय भी अपने दोस्तो के साथ बिल में घुसे चूहे को पकडऩे में जुट गया। बताया जा रहा है कि नगेशिया व आदिवासी समाज के लोग चूहे को खाते भी है। इस वजह से सभी ने पहले फावड़े से बिल की कुछ दूर तक खुदाई की।

इसके बाद अभय ने चूहे को पकडऩे बिल में जैसे ही हाथ डाला तो उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। ऐसे में उसने झट से अपना हाथ बाहर निकाल लिया। कुछ ही पल में जब बिल से एक जहरीला सांप अपना फन फैलाकर बाहर निकला तो सभी के होश उड़ गए।


अस्पताल में कराया गया भर्ती
इधर दर्द व जलन से अभय की हालत बिगडऩे लगी तो वह दौडक़र घर पहुंचा। उसने सांप द्वारा डसे जाने की बात परिजन को बताई। चूंकि उसका पिता रांची गया हुआ तो तो चाचा कन्हाई नगेशिया उसे लेकर कुसमी अस्पताल पहुंचा। यहां समय पर उपचार शुरु हो जाने से बालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Updated on:
21 Jan 2024 09:20 pm
Published on:
21 Jan 2024 09:20 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत