बलरामपुर

सीएम ने तातापानी को घोषित किया पर्यटन स्थल, मंत्री रामविचार व बृजमोहन के साथ लिया पतंगबाजी का मजा

Tatapani Mahotsava: तातापानी महोत्सव का सीएम विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने बनेगा मास्टर प्लान, रघुनाथनगर में महाविद्यालय व डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा
3 min read
• •
Updated: 14 Jan 2024, 9:28 PM IST
सीएम ने तातापानी को घोषित किया पर्यटन स्थल, मंत्री रामविचार व बृजमोहन के साथ लिया पतंगबाजी का मजा
CM innaugrated Tatapani mahotsava

बलरामपुर. Tatapani Mahotsava: तातापानी की धरती बहुत पवित्र है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करता हूं। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम व बृजमोहन अग्रवाल के साथ पतंगबाजी का भी मजा लिया।


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की। साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा किया।

हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है।

यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप सभी वादे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाए।


इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम,

वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सुजाउद्दीन, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील मौजूद रहे।


मंदिर में की पूजा, पतंगबाजी का लिया आनंद
मुख्यमंत्री ने तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने तपेश्वर महादेव पर जल का अघ्र्य देकर तपेश्वर महादेव की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद स्वामी आत्मानन्द एवं जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों के साथ चकरी एवं मांझा थाम कर पतंगबाजी का आनन्द लिया।


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया।

1 मुस्लिम रीति एवं शेष जोडिय़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री साय द्वारा घरेलू सामग्री] प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

शंकरगढ़ के दिव्यांग जोड़े रुक्मणि और प्रकाश को मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 21 हजार के डेमो चेक के साथ दिव्यांग होने के नाते समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया।

वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, अलमारी, पेटी, रैक, गद्दा, घरेलू सामग्री, अन्य सामग्रियां विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रत्येक कन्या को 15 हजार तक की उपहार सामग्री दी गई।

Published on:
Also Read
View All
Balrampur Road Accident: सडक़ हादसे में 17 वर्षीय आशु की मौत, दोस्त गंभीर, जीप को साइड देते ही टोचन ट्रॉली से टकरा गई बाइक

Balrampur Collector बोलीं- सिर्फ किसानों के धान की ही होगी खरीदी, क्वालिटी से समझौता नहीं, बिचौलियों-कोचियों पर रहेगी कड़ी नजर

Balrampur Crime: झारखंड के बूचडख़ाना ले जाई जा रही थीं 6 भैंसें, पुलिस को देखते ही हुए फरार, लक्जरी कार से पायलेटिंग कर रहे 2 तस्कर गिरफ्तार

Balrampur Murder: भाई दूज से एक दिन पहले ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में ले जाकर सिर पर किया वार

Balrampur Crime: धनतेरस के दिन दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी के उड़े होश, रात में ही लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर