CG Rape News: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है।
CG Rape News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक महिला को घर में अकेला देखकर उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
इसी दौरान किसी ने महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पति तुरंत घर पहुंचा। वहां शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसने घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिक्षक लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखता था और पहले भी इस तरह की हरकत करने की कोशिश कर चुका था।
बताया जा रहा है कि जब महिला का पति घर पर नहीं था, तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश का माहौल है।