बलरामपुर

पत्नी के साथ हमबिस्तर होते देखा तो खौल उठा खून, फिर दोस्तों के साथ प्लान बनाकर दी खौफनाक मौत

पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके 2 दोस्तों को किया गिरफ्तार, मृतक के भाई ने थाने में दी थी सूचना, कुएं में मिली थी लाश
2 min read
Murder accused arrested
Murder accused arrested

राजपुर. 5-6 दिन पूर्व एक युवक ने गांव के ही दूसरे युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। फिर 18 अगस्त की रात उसने उसे जमकर शराब पिलाई तथा गांव में ही कुएं में पास ले गया। यहां डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी।

इसके बाद साक्ष्य छिपाने लाश को कुएं में फेंक दिया। दूसरे दिन लाश मिलने पर डूबकर मौत होने की आशंका जताई गई थी लेकिन पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम दुप्पी निवासी दलसाय पिता रामलखन ने 19 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई अवधलाल पिता सोती एक दिन पूर्व से गायब है। 20 अगस्त को उसकी लाश गांव के कुएं में ही मिली। सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई। मामला हत्या का होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की तथा शक के आधार पर गांव के ही बड़कापारा निवासी रामपाल उर्फ कुहुल गोंड़ पिता विश्राम 36 वर्ष को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर लाश कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

इसके बाद पुलिस ने रामपाल तथा उसके दोस्त बुधराम उर्फ बद्धा बरगाह पिता स्व. घुरबिगन 40 वर्ष लुसियानपारा व रामसिंह उर्फ दल्लू पिता भकुला गोंड़ 35 वर्ष लुसिनियापारा को धारा 302, 201, 120बी, 34 के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।


पत्नी के साथ थे अवैध संबंध
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आया कि मृतक अवधलाल का रामपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। मुख्य आरोपी रामपाल ने बताया कि घटना के 5-6 दिन पूर्व उसने उसे अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। इसी दौरान उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बना लिया था।

फिर 18 अगस्त की रात उसे घर से ले जाकर शराब पिलाई और गांव के ही रोन्हा गोंड़ के कुएं के पास ले जाकर उसने डंडे से सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या या घटना का रूप देने उन्होंने लाश को कुएं में फेंक दिया था।

Published on:
21 Aug 2018 06:22 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार