बलरामपुर

महाराष्ट्र से अगवा कर लाई 14 साल की किशोरी बलरामपुर में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात आरोपी युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र से अगवा 14 साल की किशोरी को यूपी के बलरामपुर में बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दो राज्यों के ज्वाइंट ऑपरेशन से पुलिस ने किशोरी को कुशल बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

2 min read

बलरामपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। महाराष्ट्र से लापता हुई 14 साल की किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जो लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था। दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह संभव हो सका।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया है। जिसे महाराष्ट्र से अगवा कर लाया गया था। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई। जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मामले की जानकारी तब मिली जब थाना महाराजगंज तराई की मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली कि ग्राम शिवचरनडीह में एक नाबालिग लड़की को एक युवक अपने साथ लेकर आया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत गोपनीय तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अर्जुन कुमार नाम का युवक किशोरी को अपने साथ लेकर आया है।

लड़की बोली मुझे बहलाकर कर लाया गया

पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी उम्र 14 साल है। और वह महाराष्ट्र के भिवंडी (जिला ठाणे) की रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले आया था। इसके बाद बलरामपुर पुलिस ने बिना देर किए महाराष्ट्र के नारपोली थाने से संपर्क किया।

महाराष्ट्र के नारपोली थाने पहले से दर्ज था अपहरण का मुकदमा

जांच में सामने आया कि नारपोली थाने में पहले से ही किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज था। सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम भी बलरामपुर पहुंच गई। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की कर रही तैयारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग की जिंदगी सुरक्षित बचाई जा सकी।

Published on:
06 Apr 2026 06:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर