बलरामपुर

अब बुलेट की तेज आवाज पड़ेगी भारी! वाहन मालिक के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों पर भी लगेगा जुर्माना

अब तेज आवाज में बुलेट चलाना भारी पड़ सकता है। मॉडिफाइड साइलेंसर पर प्रशासन का सख्त एक्शन लिया है। वाहन मालिक ही नहीं, बेचने वालों पर भी जुर्माना लगेगा।

2 min read
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बलरामपुर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले शोर को रोकने के लिए परिवहन और यातायात विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान न सिर्फ सड़कों पर वाहनों की जांच हुई। बल्कि दुकानों और वर्कशॉप पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बलरामपुर जिले में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। आम लोगों को शोर से होने वाली परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर शोर मचाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ उन जगहों पर भी रोक लगाना है। जहां से यह समस्या पैदा हो रही है।

सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बाइक शोरूम वर्कशाॅप के दुकानों की हुई जांच

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश यादव और यातायात प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह की अगुवाई में टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में बाइक शोरूम, वर्कशॉप और ऑटो पार्ट्स की दुकानों की जांच की। इस दौरान खासतौर पर उन साइलेंसरों पर नजर रखी गई, जो तेज आवाज पैदा करते हैं, जैसे बुलेट बाइक में लगाए जाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर।

नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना

अधिकारियों ने साफ किया कि यदि किसी भी दुकान पर अवैध रूप से ऐसे साइलेंसर बेचे जाते मिले। तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों को भी चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर भी चेकिंग की गई, जहां कई वाहनों की जांच की गई और कुछ चालकों को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल नियमों के खिलाफ है। बल्कि यह बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए भी बेहद परेशानी का कारण बनती है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें। अनावश्यक शोर फैलाने से बचें, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Published on:
20 Apr 2026 07:29 pm
Also Read
View All
रात में परिवार के साथ खाना खाया… सुबह पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बड़े भाई ने छोटे भाई को नशा करने से रोका, तो उसके दोस्त ने पीट-पीट कर मार डाला… मां ने बताई पुलिस को पूरी सच्चाई

‘मेरे पास तुम्हारे प्राइवेट फोटो हैं’, शादी के पहले थे पत्नी के प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध! पति के साथ मिलकर रचा मारने का षडयंत्र

प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश! प्रेमी के साथ दोस्त भी मारा गया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र से अगवा कर लाई 14 साल की किशोरी बलरामपुर में मिली, पुलिस पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात आरोपी युवक गिरफ्तार