बलरामपुर

Balrampur: बलरामपुर डीएम ने एसडीम और लिपिक संवर्ग के कार्यक्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया फेरबदल, जाने किसे कहां मिली तैनाती

Balrampur News: बलरामपुर डीएम ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसमें लिपिक संवर्ग से लेकर एसडीएम तक के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

2 min read
बलरामपुर डीएम पवन अग्रवाल फोटो सोर्स ट्विटर

Balrampur News: बलरामपुर डीएम ने प्रशासनिक व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए बड़े पैमाने पर लिपिक से लेकर एसडीएम तक के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। इनमें एसडीएम के अलावा तहसीलों में कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के पटल में परिवर्तन किया गया है।

Balrampur News: बलरामपुर जिले के डीएम पवन अग्रवाल ने प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर एवं चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कलेक्ट्रेट एवं तहसीलों में कार्यरत 9 लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के पटल में परिवर्तन किया है। इनमें कलेक्ट्रेट में कार्यरत इरशाद अली खान को रीडर न्यायालय डीएम के साथ-साथ विशेष कार्याधिकारी एवं सामान्य सहायक के पटल की नवीन तैनाती दी गई है। मनोज कुमार को स्टांप सहायक , प्रभारी नाजिर सदर के पटल पर नवीन तैनाती , आनंद कुमार को कलेक्ट्रेट से तहसील बलरामपुर में एडब्ल्यूबीएन पटल पर नवीन तैनाती , श्री चौधरी को तहसील बलरामपुर से परिवाद सहायक कलेक्ट्रेट , जनसूचना सहायक एवं ईगवर्नेंस पटल पर नवीन तैनाती, रवि प्रकाश शुक्ला को रीडर सहायक , प्रमाण पत्र सहायक , आईजीआरएस पटल पर नवीन तैनाती, मैराज हैदर को तहसील बलरामपुर से कलेक्ट्रेट में ईआरके , डीएलआरसी पटल पर नवीन तैनाती , रूपनारायण को तहसील उतरौला से कलेक्ट्रेट में रीडर अपर जिलाधिकारी, आशुलिपिक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पर नवीन तैनाती, पाटेश्वरी प्रसाद को रीडर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) , जनगणना सहायक पटल पर नवीन तैनाती, संजय कुमार श्रीवास्तव को आरआरके / जेआरके , अरेंजर राजस्व अभिलेखागार पटल पर तैनाती की गई हैं।

तहसीलो के एसडीएम का भी किया फेरबदल

डीएम द्वारा तहसीलों के एसडीएम का फेरबदल भी किया गया हैं। अपर उप जिलाधिकारी को अपर जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर राकेश कुमार जयंत को उप जिलाधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील तुलसीपुर की नवीन तैनाती सौंपी गई है। उप जिलाधिकारी को उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील तुलसीपुर अभय कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक ) तुलसीपुर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) उतरौला अवधेश कुमार को अपर उप जिलाधिकारी/ अपर उप जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर कलेक्ट्रेट की नवीन तैनाती सौंपी गई हैं। राजेंद्र बहादुर उप जिलाधिकारी जिला मजिस्ट्रेट उतरौला को अपने कार्य के साथ- साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैं।

Published on:
02 Jun 2025 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर