15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल में कितना बदला भारत? जानिए प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा का दावा, राम मंदिर के दान के सवाल को टाल गए

Satish Chandra Sharma: बलरामपुर में मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राम मंदिर दान के मामले पर पूछे गए सवाल को टाल गए। वह मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए गरीब कल्याण, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, जल जीवन मिशन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं को बड़ी उपलब्धि बताया। हालांकि राम मंदिर दान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

2 min read
Google source verification
प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री फोटो सोर्स सूचना विभाग

प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री फोटो सोर्स सूचना विभाग

बलरामपुर में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, तकनीक, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की योजनाओं का लाभ अब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लेकिन राम मंदिर दान से जुड़े सवाल मंत्री टाल गए।

बलरामपुर में रविवार को आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक का समय देश में बड़े बदलाव का दौर रहा है। जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ई-पॉस मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। जिससे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर काफी हद तक रोक लगी है।

सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले लाभ

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के तहत आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से बनाया जा रहा मजबूत

सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी योजना के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। वहीं युवाओं को स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास मिशन के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता दी जा रही है।

12 वर्षों में देश में आत्मनिर्भरता की भावना हुई मजबूत

उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है। भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, कार्यक्रम संयोजक आद्या सिंह पिंकी और मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस सहित कई लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग